पलामू में एक करोड़ की हथिनी चोरी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त तलाश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पलामू। जिले से एक करोड़ की हथिनी चोरी होने का मामला सामने आया है। हथिनी में लगे विशेष चिप से लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला ने मेदिनीनगर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जयमति नाम की हथिनी उन्हें संगम लाल से जिम्मेनामा पर मिली थी। हथिनी की देखभाल की जिम्मेदारी मुन्ना पांडेय और मन्ना पाठक को दी गई थी, जो बाद में एक अन्य हाथी मालिक ताड़केश्वर नाथ के संपर्क में आ गए और हथिनी को पलामू के जोरकट इलाके में ले गए।
नरेंद्र शुक्ला के अनुसार 11 अगस्त को उन्होंने हथिनी को देखा था, लेकिन 13 अगस्त को दोबारा आने पर हथिनी और महावत दोनों गायब थे। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर 12 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई गई। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से हथिनी की तलाश कर रहे हैं। चिप से सटीक लोकेशन मिलने पर जल्द ही बरामदगी की उम्मीद है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें