दहिसोत बनहोरा मे करम इंद जतरा महोत्सव का आयोजन किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

करम इन्द जतरा महोत्सव मे हजारों की संख्या मे ग्रामीण खोड़हा मंडली व नृत्य मंडली के साथ पहुंचे

रांची : रातू प्रखंड अंतर्गत कमड़े पंचायत के ग्राम दहिसोत बनहोरा मे करम इन्द जतरा महोत्सव का आयोजन 21 पड़हा सोहराई जतरा समिति, दहिसोत बनहोरा के तत्वाधान मे किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि के तौर पर केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप, गांव के अभिभावक स्वरूप व हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय तिर्की उर्फ भाकरु तिर्की, पंचायत की मुखिया नीलम तिर्की, वार्ड 33 पार्षद पुष्पा टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य शिल्पा कच्छप, पंडरा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील तिर्की, पंडरा ग्राम प्रधान लालू खलखो, समाजसेवी मुन्ताजीर खान, लीयों तिर्की, हरबू उराव एवं अन्य मौजूद रहे।।
जतरा महोत्सव कार्यक्रम मे गांव के सभी खोडहा मंडली अपने पारम्परिक वेशभूषा में ढोल मांडर के साथ जतरा स्थल पहुंचे और स्थल पर अपनी कौशल व नृत्य को प्रस्तुत किया, जतरा मे हजारों की संख्या मे गांव व दूसरे गांव के मेहमान गण पंहुंचे हुए थे और जतरा के सुशोभित व आकर्षित सुंदरता को देखकर मनमोहित हो गये थे खुश हो गये थे।। जतरा मे आये सभी खोड़हा मंडली को उपस्थित अतिथि गण द्वारा परितोषिक देकर सम्मानित व बधाई दिया गया। खोड़हा मंडली पुरस्कार लेकर काफी खुश थे।। तत्पश्चात जतरा स्थल मे आये ग्रामीणों व मेहमान गण के लिए रंगारंग अलकेस्ट्रा कार्यक्रम की भी व्यवस्था जतरा महोत्सव को और सुन्दर बनाने व लोगो के मनोरंजन के लिए किया गया था।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अलबिन लकड़ा जी एवं समाजसेवी सोनू लकड़ा जी के द्वारा किया गया। मौक़े पर जतरा को सफल बनाने मे 21 पड़हा सोहराई जतरा समिति के सदस्य संजय तिर्की, सुनील टोप्पो, अलबिन लकड़ा, सोनू लकड़ा, जुवेल कुजूर, पीटर कच्छप, रवि प्रभाकर तिर्की, शशिकांत तिर्की, सुनील गाड़ी, ललित तिर्की, प्रीतम कुजूर, प्रवीण कुजूर, अमृत बाण्डो, कुलदीप केरकेट्टा, अनुप जी, प्रकाश जी व अन्य साथी गण का योगदान रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें