समाजसेवी अमरेन्द कुमार उपाध्याय को कार से टक्कर मारने वाले युवक रोहित मिंज को पुलिस ने गिरफ्तार किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची : राजधानी के धुर्वा इलाके में समाजसेवी अमरेंद्र कुमार उपाध्याय को कार से टक्कर मारने वाले युवक रोहित मिंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवक के बारे में अधिकारियों ने बताया कि वह धुर्वा बस स्टैंड के पास का रहने वाला है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ शराब पीकर घर लौट रहा था। इस दौरान ही उसने रोड किनारे जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वह कार लेकर फरार हो गया। युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी रोहित मिंज ने बताया कि 29 अगस्त की रात वो अपने दोनों दोस्तों के साथ बिरसा चौक स्थित एक बियर बार में जमकर शराब पीया। इसके बाद नशे की हालात में कार को तेजी से भगाते हुए अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच प्रभात तारा मैदान के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर सेक्टर 4-ए के पास भजन-कीर्तन से घर लौट रहे समाजसेवी अमरेंद्र कुमार उपाध्याय को रौंदते हुए भाग निकला। मौके पर ही अमरेंद्र की मौत हो गई।
उसने बताया कि घटना के बाद वह घर जा कर सो गया। पुलिस उसे पहचान न ले इसलिए दूसरे दिन कार को गैरेज भेज कर डेंटिंग-पेंटिंग करा कर पूरा हुलिया बदल दिया। सामने से जितने स्क्रैच थे, उसे भी ठीक करवा दिया था।
घटना के बाद 30 अगस्त को अज्ञात वाहन के खिलाफ दिवंगत अमरेंद्र कुमार उपाध्याय के भाई धर्मेंद्र कुमार ने धुर्वा थाना में मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया गया था कि तेज रफ्तार कार ने अमरेंद्र कुमार उपाध्याय को रास्ते में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस एक्टिव हुई। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। इसके बाद पुलिस चालक को पकड़ने में सफल हुई। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन और चालक के बारे में जानकारी दी थी। 29 अगस्त की रात वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। युवक ने सबूत मिटाने के लिए वाहन को 30 अगस्त की सुबह गैरेज में पहुंचा दिया। दो दिन का बाद वह गाड़ी ठीक कराकर ले गया। पुलिस ने इस बारे में गैरेज के मालिक से पूछताछ की है।
वहीं पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन है। पुलिस आरोपी की सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगाल रही है।
29 अगस्त की रात धुर्वा के प्रभात तारा मैदान हनुमान मंदिर सेक्टर 4-ए के पास एक तेज रफ्तार कार ने अमरेंद्र कुमार उपाध्याय को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। दुर्घटना में मारे जाने वाले अमरेंद्र धुर्वा इलाके के प्रतिष्ठित समाजसेवी थे। उस रात वह एक धार्मिक आयोजन में शामिल होकर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। गाड़ी में बैठने के लिए पैदल पार्किंग की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें