झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने केंद्र पर लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धनबाद : झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने धनबाद परिसदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर झारखंड के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। वह धनबाद में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं।यूरिया संकट के लिए केंद्र जिम्मेदार. राज्य में चल रहे यूरिया संकट को लेकर कृषि मंत्री ने केंद्र को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष झारखंड में अच्छी बारिश हुई है और खेती का रकबा भी बढ़ा है। लेकिन किसानों को अपेक्षित मात्रा में यूरिया नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को जितनी यूरिया मिलनी चाहिए थी, उससे कम मात्रा में यूरिया आवंटित किया है, जिससे किसानों को खासी परेशानी हो रही है।

भारत-पाकिस्तान-चीन संबंधों का पड़ता असर
शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यूरिया का आयात पाकिस्तान और चीन से होता है और इन देशों के साथ भारत के तनावपूर्ण रिश्तों का असर देश की खाद आपूर्ति पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कही हर बात सही साबित हो रही है। लेकिन केंद्र केंद्र सरकार झारखंड के साथ सहयोग करने से पीछे हट रही है।

विस्थापन आयोग का गठन कर राज्य सरकार की होगी उपलब्धि
प्रेस वार्ता में मंत्री ने हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट बैठक के एक अहम निर्णय का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने विस्थापन आयोग गठन का निर्णय लिया है, जो वर्षों से लंबित विस्थापित परिवारों की मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आयोग जल्द काम शुरू करेगा और विस्थापितों को न्याय दिलाने की दिशा में यह एक ठोस कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें