सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के विकास मिश्र शिक्षक दिवस हुए सम्मानितविकास मिश्र दिल्ली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 101 शिक्षक व शिक्षिकाओं को निर्मल फाउंडेशन व ओ.के. फाउंडेशन द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए ओ.के मॉडल स्कूल के चेयरमैन ओम कुमार, डायरेक्टर डॉ. रवि कुमार पुंडीर, प्रिंसिपल डॉ निर्मल कुमार सहित देशभर से आए शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल हुई थी। सुल्तानपुर कूरेभार ब्लॉक के नटोली कलां के विकास मिश्र राम राजी डिग्री कॉलेज वैद्यहा में राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर रहे है।शिक्षा विभाग से जुड़े है।कविता और साहित्य के प्रति उनका सहयोग सराहनीय है।वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कार्यरत हैं।यह अवार्ड उन लोगों को दिया गया, जो परंपरागत शिक्षा व्यवस्था से आगे बढ़कर डिजिटल, तकनीक व स्किल डेवलपमेंट जैसी शिक्षण प्रणाली को अपनाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।डाॅ. रवि कुमार पुंडीर को पश्चिमी दिल्ली में आधुनिक उच्च शिक्षण संस्थानों के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने शहर में बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षण संस्थान की स्थापना कर शिक्षा की परिभाषा को नए मायनों में ढाला है। डाॅ. रवि कुमार ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल अवॉर्ड 2025 देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो शिक्षक शिक्षा को एक मिशन की तरह मनाते हैं। एक शिक्षक को केवल बच्चों को शिक्षा प्रदान कराना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक तैयार करना है। डाॅ. रवि कुमार पुंडीर की इस मुहिम पर पश्चिमी दिल्ली के शिक्षकों को गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें