झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब फर्राटेदार अंग्रेजी की होगी पढ़ाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राँची : अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना ने पहल शुरू कर दी है। दरअसल, पूरे राज्यभर में 405 भाषा प्रयोगशाला बनाए गये हैं। इसमें कोडरमा जिले में 10 प्रयोगशाला है। परियोजना का उद्देश्य है कि पहले अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को बोलने का प्रशिक्षण दिया जा रहा। इसके बाद बच्चों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए ही सरकार कार्य योजना बनाई है।
शिक्षकों को 7 दिनों का दिया जाता है आवासीय प्रशिक्षण
बता दें कि सबसे पहले, अंग्रेजी और संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण देने का जिम्मा गुजरात की एक संस्था “वर्ड्स वर्थ” को मिला है। शिक्षकों को सात दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे लैंग्वेज लैब का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें और छात्रों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें। यह पूरी परियोजना 3 साल के लिए तैयार की गई है, जिसमें समय-समय पर इसके परिणामों का मूल्यांकन किया जाएगा।

इस स्कूलों में स्थापित किये जाएंगे लैब
इसमें जिले के 10 सरकारी विद्यालय, जैसे 03 सीबीएसई आधारित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और 7 आदर्श विद्यालयों में लैब स्थापित किए जाएगे। वहीं राज्य भर में 425 स्कूलों में लैब स्थापित की गई है। इसमें 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें