रांची में माही ब्लड बॉन्ड के तहत रक्तदान शिविर, 25 लोगों ने किया रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। पैग़म्बर-ए-इंसानियत हज़रत मुहम्मद के जन्म अवसर पर मौलाना आज़ाद ह्यूमेन इनिशिएटिव, माही की स्वास्थ्य मुहिम माही ब्लड बॉन्ड के तहत कर्बला चौक स्थित गुलशन हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि सभी दानों में रक्तदान सर्वोत्तम है। यह दान न जाति देखता है न धर्म, बल्कि जरूरतमंद की जान बचाने का साधन बनता है। उन्होंने माही ब्लड बॉन्ड जैसी पहल को समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और करुणा की प्रतीक बताया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजू ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए नियमित रक्तदान लाभकारी है और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। वहीं ए.सी.एम.ओ. डॉ. ताबां रिज़वी ने भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि रक्तदान स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुँचाता बल्कि इसे मजबूत बनाता है। झारखंड अंजुमन के संयोजक जुनैद अनवर ने कहा कि रक्तदान इंसानियत की पहचान है, क्योंकि इसमें न जाति पूछी जाती है न धर्म। उन्होंने पलामू बालूमाथ में आयोजित शिविर का ज़िक्र किया, जिसमें 141 लोगों ने रक्तदान कर नबी को सच्ची श्रद्धांजलि दी थी।
वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य एवं माही और समझ के संयोजक इबरार अहमद ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खून देने वाले नौजवान साबित कर रहे हैं कि इंसानियत ज़िंदा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मुहिम से जुड़े कई नियमित रक्तदाता भी मौजूद थे, जिनमें जावेद अख्तर (63 बार) और नदीम अख्तर (54 बार) शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन मुस्तकीम आलम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सैफुल हक़ ने दिया। इस अवसर पर डॉक्टरों, वकीलों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें