रजरप्पा कॉलोनी में अवैध विद्युत उपभोक्ताओं पर कड़ी कार्रवाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हुल एक्सप्रेस संवाददाता

रामगढ़।रजरप्पा क्षेत्र प्रबंधन द्वारा कॉलोनी में अवैध विद्युत कनेक्शन धारकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान के अंतर्गत विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग की टीम ने क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग की सहायता से अवैध रूप से जोड़े गए विद्युत तारों को काटते हुए जब्त किया।इस दौरान लगभग 25 अवैध विद्युत कनेक्शनों को समाप्त किया गया।टाउनशिप प्रशासन प्रभारी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के अवैध कनेक्शनों के कारण बिजली की खपत असामान्य रूप से बढ़ जाती है और इससे विद्युत बिल भी अत्यधिक आता है, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी को भारी राजस्व हानि उठानी पड़ती है।क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा,विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के कर्मचारी तथा सुरक्षा बल मौजूद थे।रजरप्पा क्षेत्र प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें