दीपक प्रकाश का वार इरफान अंसारी झारखंड के जोकर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची । राज्यसभा सांसद और बिहार विधानसभा चुनाव के भाजपा पर्यवेक्षक दीपक प्रकाश ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर कड़ा प्रहार किया है। बिहार कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुई झड़प पर मंत्री अंसारी की प्रतिक्रिया को लेकर दीपक प्रकाश ने कहा कि उनकी राजनीति अब केवल बयानबाज़ी और नौटंकी तक सीमित रह गई है। उन्होंने डॉ. अंसारी को सर्कस का जोकर करार देते हुए कहा कि वह झारखंड के जोकर हैं।दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अस्पतालों में दवाइयों और डॉक्टरों की कमी से जनता परेशान है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से ध्यान हटाकर बिहार में राजनीतिक बयानबाज़ी में व्यस्त हैं। भाजपा सांसद ने कहा जनता दवाओं और इलाज के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन मंत्री राजनीति में उलझे हैं। जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा आगामी चुनावों में जनता के सवालों और विकास के मुद्दों पर लड़ेगी, जबकि कांग्रेस नेताओं की नौटंकी का जवाब जनता अपने वोट से देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें