पश्चिमी सिंहभूम में बड़ी कामयाबी – दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चाईबासा । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में भाकपा माओवादी संगठन के दो खतरनाक नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से हथियार, कारतूस, वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी बनाने का सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार नक्सली मैं पहला संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम सब-जोनल कमेटी सदस्य, निवासी बीजापुर छत्तीसगढ़,ओर दूसरा शिवा बोदरा उर्फ शिबु एरिया कमेटी सदस्य, निवासी सरायकेला पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सलियों पर 40 से अधिक मामलों में संलिप्तता रही है। इनमें सुरक्षा बलों पर हमले, विस्फोट, हथियार लूट और अन्य संगीन अपराध शामिल हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पारस राणा के नेतृत्व में चलाई गई इस कार्रवाई को जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में अंजाम दिया गया। यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर हुआ। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए नक्सली क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।पूछताछ में गिरफ्तार नक्सलियों ने संगठन के अंदरुनी हालात पर कई खुलासे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि शीर्ष नेता अनल उर्फ रमेश पर महिला दस्ते की सदस्यों का शारीरिक शोषण और अवैध गर्भपात कराने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, संगठन के बड़े नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अब भी कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। वहीं बरामद हथियार और सामग्री मैं
एक पिस्तौल,11 कारतूस,दो मैगजीन,दो वॉकी-टॉकी ,डेटोनेटर ओर आईईडी बनाने का सामान पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी को नक्सल उन्मूलन की दिशा में अहम उपलब्धि बताया है। मामला फिलहाल जांच के अधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें