गिफ्ट हब का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी नई सुविधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेदिनीनगर। बैरिया चौक स्थित टीवी टावर रोड पर रविवार को “गिफ्ट हब” दुकान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि इस क्षेत्र में गिफ्ट शॉप की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। अब लोगों को बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अवसरों पर उपहार की वस्तुएं एक ही स्थान पर किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा तेजी से व्यवसाय की ओर बढ़ रहे हैं, जो उनके व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी सकारात्मक संकेत है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आशा जताई कि इस दुकान के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में विशाल पांडे, अनिकेत दुबे, भरत कुमार द्विवेदी, आकाश कुमार, राज सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें