झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। दो-तीन दिन के ठहराव के बाद झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और हवा में नमी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने शनिवार और रविवार को राज्य के सात जिलों – रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का केंद्र अब छत्तीसगढ़ के मध्य भाग में है। इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड और उसके आसपास सक्रिय हो गया है। वहीं मानसून ट्रफ भी झारखंड के दक्षिणी हिस्से से गुजर रहा है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के चलते राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

राजधानी रांची में रिकॉर्ड बारिश
इस साल झारखंड में मानसून औसत से काफी बेहतर साबित हुआ है। 1 जून से 28 अगस्त तक राज्य में कुल 1007.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 29% ज्यादा है। वहीं राजधानी रांची में इस अवधि के दौरान 1280.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य वर्षापात से 61% अधिक है।

किसानों और आम जनता के लिए राहत
मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट किसानों के लिए राहतभरी खबर है। पर्याप्त बारिश से खरीफ फसल की बुआई और वृद्धि को लाभ मिलेगा। वहीं आम जनता के लिए भी यह मौसम ठंडी हवाओं और लगातार फुहारों के साथ उमस से राहत लेकर आया है।

Weather #Jharkhand #WeatherAlert #Rainfall #Ranchi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें