गुमला में यूरिया संकट से परेशान किसान, टावर चौक जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गुमला। जिले में यूरिया खाद की किल्लत से किसान भारी परेशानी झेल रहे हैं। समय पर खाद उपलब्ध न होने से नाराज किसानों ने शनिवार को गुमला मुख्यालय स्थित टावर चौक पर जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सुबह से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान चौक पर इकट्ठा हुए और सरकार पर समय पर खाद उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि यदि जल्द यूरिया उपलब्ध नहीं कराया गया, तो उनकी धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने यह भी शिकायत की कि जहां यूरिया मिल रहा है, वहां मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिससे उन्हें और अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जाम की सूचना पर जिला कृषि पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों का आक्रोश कम नहीं हुआ। कृषि पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता देवकी देवी ने किया। उन्होंने कहा कि “हर कोई किसान की मेहनत की उपज को अपने घर में बैठकर खाता है, लेकिन किसानों की समस्याओं को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा। यह बेहद चिंता का विषय है। गौरतलब है कि गुमला जिले के कई क्षेत्रों में इन दिनों यूरिया की आपूर्ति बाधित है, जिसके कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा। इससे धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें