अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गिरिडीह, बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका कुबरीटांड गांव में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। गुरुवार देर शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बगोदर-सरिया धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में छापामारी दल ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की। इनमें अंग्रेजी शराब की कई बोतलें, लगभग 150 लीटर कच्चा स्प्रिट, हजारों की संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, स्टिकर, रंग, पैकिंग उपकरण सहित शराब निर्माण में प्रयुक्त सामान शामिल है। इसके अलावा बिक्री के लिए इस्तेमाल की जा रही एक कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कुबरीटांड निवासी छोटी साव और उसका पुत्र विकास कुमार, साथ ही हेठलीबागी निवासी आकाश कुमार शामिल हैं। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में सरिया थाना प्रभारी अजय कुमार, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव और पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कच्छप भी मौजूद रहे।पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें