शहरग्राम में जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, स्वच्छता को लेकर लिए निर्णय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महेशपुर

महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत भवन में गुरुवार को जलसहिया रुक्मणी देवी की अध्यक्षता में जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 के तहत दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

प्रस्ताव संख्या-01 में प्रत्येक घर में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव संख्या-02 में महिलाओं से महावारी के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़े या पैड को खुले में न फेंकने, बल्कि एक जगह एकत्र कर जलाकर नष्ट करने की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों को बीमा योजना की भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें