कानिझाड़ पंचायत में आबुआ आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश, बीडीओ ने किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महेशपुर :

महेशपुर प्रखंड के कानिझाड़ पंचायत में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने नवनिर्मित आबुआ आवास योजना के चार लाभुकों को विधिवत गृह प्रवेश कराया। बीडीओ ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर लाभुकों को उनके नए घर की चाबी सौंपी।

इस अवसर पर बीडीओ ने बताया कि पूरे प्रखंड में कुल 300 नवनिर्मित आबुआ आवासों में अब तक गृह प्रवेश कराया जा चुका है। लाभुकों को घरेलू उपयोग की सामग्री भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

साथ ही पीएम जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों में भी लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। बीडीओ डॉ. यादव ने कहा कि आबुआ आवास योजना और पीएम जनमन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य हर जरूरतमंद को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें