गणेश चतुर्थी पर प्रदर्शनी का उद्घाटन, समिति के 25 वर्षों की यात्रा प्रदर्शित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस | हिरणपुर

हिरणपुर मे गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार शाम सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समीर कुमार चंद्रा, जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

प्रदर्शनी में समिति के पिछले 25 वर्षों के सफर को चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही समिति के 6 दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समीर कुमार चंद्रा अपने परिवार के साथ गणेश आरती में भी शामिल हुए। मौके पर समिति के महासचिव अमित सिन्हा, संरक्षक दीपक साहा, अभिजीत दत्ता, दीपक भगत, पप्पू शर्मा, देवभूषण सिंह, सुमित भगत, प्रेम ठाकुर, अजित यादव, विमल, मदन सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें