आरपीएफ कर्मियों ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत दुमका रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कों को बचाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आसनसोल । पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत दुमका रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों द्वारा दो नाबालिग लड़कों को त्वरित और जिम्मेदारी से बचाए जाने की सूचना दी। पहला लड़का सुबह 8:35 बजे प्लेटफ़ॉर्म नंबर 02 के पास देखा गया। उस लड़के से पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपने परिवार से झगड़े के बाद गोड्डा स्थित अपने घर से भाग गया था और ट्रेन से दुमका पहुँचा था।

बाद में, शाम 5:55 बजे, प्लेटफ़ॉर्म नंबर 01 पर एक दूसरा नाबालिग देखा गया। वह भी रामपुरहाट स्थित अपने घर से इसी तरह भागा था। दोनों ही मामलों में, नाबालिगों को आरपीएफ कर्मियों ने तुरंत संभाला और उनकी संरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की।

दोनों मामलों की सूचना तुरंत स्टेशन अधीक्षक, दुमका और चाइल्ड हेल्पलाइन को आगे की कार्रवाई और सहायता के लिए दी गई। इसके बाद, लड़कों को दुमका स्थित आरपीएफ चौकी ले जाया गया, जहाँ आवश्यक दस्तावेज तैयार किए गए।

उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नाबालिगों को सुरक्षित रूप से चाइल्ड लाइन, दुमका को सौंप दिया गया, जिससे उनकी भलाई और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हुई। “ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते” के तहत आरपीएफ कर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी समन्वय रेलवे स्टेशनों पर असुरक्षित व्यक्तियों की संरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें