सरिया में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची / सरिया। सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ में 21 अगस्त की रात हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों नागेश्वर मंडल उर्फ नागो मंडल और प्रदीप पासवान को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 35 हजार रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित कैलाश मंडल ने 22 अगस्त को थाना में आवेदन देकर घर से नगदी, जेवरात और कपड़े चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कांड संख्या 150/2025 के तहत विशेष छापामारी दल का गठन किया।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और अन्य सहयोगियों के नाम भी बताए। फरार आरोपियों में सुदेश पासवान (कोडरमा), मदन पंडित (बरवाडीह), बालमुकुंद मंडल (गिरिडीह), बिनोद पासवान (नावाडीह) और मुरारी पासवान (जमुई, बिहार) शामिल हैं।
गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पीड़ित के घर से 2.5 लाख रुपये नगद, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी और कपड़ों से भरे बैग व सूटकेस की चोरी की थी। पुलिस फिलहाल बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें