आजसू पार्टी के प्रयास से कॉन्गो से रांची पहुँचा आशीष का पार्थिव शरीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संजय मेहता ने कॉन्गो में भारतीय राजदूत को लिखा था पत्र

रांची : आजसू पार्टी के प्रयास से कॉन्गो से आशीष का पार्थिव शरीर गुरुवार देर रात राँची पहुँचा। आशीष का शव कॉन्गो से मुंबई पहुँचा। मुंबई से एयर इंडिया की कार्गो सेवा से पार्थिव शरीर राँची पहुँचा।

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने इस मामले में पहल की और शव को राँची लाने में लगातार दूतावास से संपर्क किया।

उन्होंने सॉकेरिको सर्ल नाम की कंपनी के मैनेजर से भी बात की। कंपनी द्वारा विलंब करने पर उन्होंने कंपनी को फटकार लगायी और जल्द विधिक कार्रवाई को पूर्ण करने को कहा।

कंपनी के अधिकारी डेब्बी से बात करने पर उन्होंने मदद से इनकार किया। इसके बाद कंपनी के प्रबंधक से बात की गई जिन्होंने प्रक्रिया को पूर्ण कराया।

रांची के डुमरदगा निवासी स्व. आशीष कुमार का पार्थिव शरीर 39 दिनों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अफ्रीका के कॉन्गो से उनकी मातृभूमि रांची लाया गया।

स्व. आशीष कुमार 16 सितंबर 2024 को रोजगार के सिलसिले में कॉन्गो गए थे, जहां 21 जुलाई 2025 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद उनके शव को भारत लाने में परिजनों को कई प्रशासनिक और तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ा।

इस दुखद स्थिति में स्व. आशीष कुमार की पत्नी पूनम कुमारी ने आजसू पार्टी और संजय मेहता से सहायता मांगी। मामले की गंभीरता को समझते हुए श्री मेहता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और कॉन्गो स्थित भारतीय दूतावास के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया।

आजसू पार्टी की सक्रिय भागीदारी और श्री मेहता के व्यक्तिगत प्रयासों से 39 दिनों की लंबी प्रतीक्षा समाप्त हुई और आशीष कुमार का पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक रांची पहुंचा।

संजय मेहता ने कहा, “आजसू पार्टी हमेशा से जनसेवा और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध रही है। आशीष कुमार के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाना न केवल एक परिवार की भावनाओं का सम्मान था, बल्कि हमारा नैतिक और मानवीय कर्तव्य भी था। हमें गर्व है कि हम इस परिवार की उम्मीदों को पूरा कर सके।

शोक संतप्त परिजनों ने आजसू पार्टी और श्री संजय मेहता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। परिजनों ने कहा, “हमने शव की वापसी की सारी उम्मीदें खो दी थीं, लेकिन आजसू पार्टी और संजय मेहता जी के अथक प्रयासों ने हमें नया विश्वास दिलाया।

उनके इस सहयोग के लिए हम आजीवन आभारी रहेंगे।” परिजनों ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और कॉन्गो में भारतीय दूतावास के प्रति भी आभार जताया।

28 जुलाई से आजसू पार्टी ने प्रयास शुरू किया। लगातार अधिकारियों से बात की। कई ईमेल किए गए। फ़ोन से वार्ता हुई। आजसू पार्टी ने भारत के राजदूत को पुनः 26 अगस्त को पत्र लिखा। इसके बाद 28 अगस्त की देर रात्रि शव रांची पहुँचा।

स्व. आशीष कुमार का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को रांची के हरमू मुक्तिधाम में पूरे सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें