जमीयत उलेमा कांके ब्लॉक के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न

रांची। जमीयत उलेमा हिंद की पहल पर जमीयत उलेमा झारखंड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में कांके ब्लॉक इकाई का चुनाव दारुल उलूम हुसैनिया, इस्लामपुर कोकदोरो, कांके (रांची) में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रमुख हाजी कतीबुल ने की।चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में जमीयत उलेमा रांची के नाजिम-ए-आला हजरत मौलाना अब्दुल कय्यूम कासमी और जमीयत उलेमा झारखंड के कोषाध्यक्ष हाजी उमैर मौजूद रहे। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में हजरत मौलाना मुफ्ती अब्दुल मोईज कासमी को अध्यक्ष, हाजी कतीबुल हक को महासचिव और मुहम्मद अफरोज आलम को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हजरत मौलाना शहाबुद्दीन (मदरसा आलिया), मौलाना आजाद अल-मुजाहेरी सहित कई अन्य को कार्यकारिणी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। चुनाव के दौरान मुफ्ती मुहम्मद कमर-ए-आलम कासमी, हाजी शाह उमैर, मौलाना असगर मिस्बाही, मौलाना जाहिद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, आसिफ अंसारी, मुहम्मद बिन मुजीब, मुहम्मद हारून रशीद, रमजान, मुहम्मद सलमान, हाफिज आरिफ, मौलाना अहमदुल्लाह नदवी, मौलाना शहामत हुसैन कासमी, मुफ्ती उमर फारुक, हाफिज आबिद हुसैन उलवी, मास्टर इम्तियाज, मुफ्ती शाहिद समेत बड़ी संख्या में सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment