सदन से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन ने सर्वसम्मति से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित किया। इस आशय का प्रस्ताव भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने रखा, जिसे ध्वनि मत से मंजूरी दी गई।प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने समर्थन जताते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन और गठन में शिबू सोरेन का योगदान ऐतिहासिक है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि झारखंड राज्य निर्माण की लड़ाई में जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का भी अहम योगदान रहा है। मरांडी ने मांग की कि जब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए, तब इन दोनों विभूतियों के नाम भी इसमें शामिल किए जाएं। झारखंड आंदोलन और राज्य की पहचान दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका के कारण शिबू सोरेन को राज्य की राजनीति में “गुरुजी” के नाम से जाना जाता है। अब राज्य सरकार द्वारा पारित यह प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें