दिल्ली विकास मिश्र
संस्था के संस्थापक शिवम् झा ‘कबीर’ के दिशा निर्देशन में देश की लोकप्रिय एवं लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “राब्ता फ़ाउंडेशन” के सौजन्य से आयोजित “प्राइम मेंबर” स्पेशल मिलन समारोह “महफ़िल-ए-राब्ता” सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
ये कार्यक्रम दिल्ली में क्रिएटिव अनलॉक हॉल में संपन्न हुआ। कोर कमेटी मेंबर नलिनी राज ‘मौसम’ ने मीडिया को बताया लगभग 45 कवियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और श्रोता के तौर पर लगभग 30 लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में अर्चना झा ‘हिना’, द्वितीय चरण में फ़ौजिया अफ़ज़ाल और अंतिम चरण में नलिनी राज ‘मौसम’ ने कार्यक्रम का संचालन किया।
माँ सरस्वती की वाणी वंदना और नृत्यांगना निकिता झा के नृत्य संग कार्यक्रम का आगाज़ किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कुसुम सिंह ‘अविचल’, इंजी एन सी खंडेलवाल , डॉ. रवि ‘घायल’, डॉ. सुभाष गर्ग ‘पार्थ’, बबीता नागर छाबड़ी , अनीता मिश्रा, अखिलेश मिश्रा ‘दाऊजी’, हेमेंद्र सोनी, एडमिरल डॉ. खुर्रम नूर, डॉ. मनोज अबोध, नवीन शायर, प्रदीप भट्ट, संजीव दुआ, रवि शंकर मिश्रा, वंदना स्वाभिमानी, विवेक कवीश्वर, मीता ‘मृदुलिका’, रंजना मजूमदार, आरती वर्मा, अर्पणा ‘अंजन’, वंदना झा, डॉ. अशोक सम्राट, राजकुमार अर्जुन, गुरमीत सिंह, जितेंद्रपाल सिंह ‘दीप’, पिंकी सिंघल ‘अर्श’, उमंग सरीन, डॉ. अंजू क्वात्रा, अनन्या पहाड़ी, एहतराम सिद्दीकी, कंचन वार्ष्णेय, पवन मल्होत्रा, डॉ. अमृता अमृत, मुस्कान सागर ‘सना’, सचिन परवाना, लीज़ा ख़ान, श्वेता दूहन देशवाल, विकास मिश्र ‘सागर’, डॉ. नीलम ‘बावरा मन’, डॉ.अर्चना सिंह और अरुण कुमार ‘अरुण’ ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से समारोह की भव्यता को आसमान पर पहुंचा दिया।
उपस्थित कवियों ने लगभग सभी विधा ओज, हास्य, छंद, गजल आदि में काव्य पाठ किया। हर सत्र के बाद कविता पाठ करने वाले कवियों को राब्ता के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके संग राब्ता की तरफ से सभी आमंत्रित कवियों को प्राइम मेंबरशिप का कार्ड और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।
क्रिएटिव अनलॉक की कर्ता धर्ता गिरिका बत्रा, टीम के बैकसपोर्ट आशुतोष मिश्रा ‘अज़ल’, नीरज झा, सुशांत चौधरी, केशव झा को स्वयं शिवम् झा ‘कबीर’ और नलिनी राज ‘मौसम’ ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
अंत में सभी कवियों ने राष्ट्र गान किया। तत्पश्चात लंच के साथ कार्यक्रम का समापन ग्रुप फोटो के साथ हुआ।