संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट : प्रखंड क्षेत्र में रविवार को मां मनसा देवी पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। मां मनसा की पूजा के दौरान भक्त उपवास रखकर मां मनसा की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। मां मनसा की पूजा बड़े धूमधाम के साथ किया जाता है। मां मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान पूर्वक मां मनसा देवी की पूजा अर्चना की जाती है। बरहेट बाजार स्थित स्वर्णकार टोला में 121 वर्षों से मां मनसा देवी की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाता है। मां मनसा देवी की पूजा अर्चना के पूर्व कलश में जल भरकर मां के मंदिर में लाकर कलश को स्थापित किया जाता है। वही मां मनसा देवी की पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। स्वर्णकार टोला स्थित पूजा का उद्घाटन उप प्रमुख रूपक साह, बरहेट बाजार की मुखिया बेनीफेड मुर्मू, बरहेट संथाली उत्तरी पंचायत की मुखिया सेलिना हांसदा, बासुकीनाथ बर्धन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर, नारियल फोड़कर फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। पुजारी सदानंद स्वर्णकार ने बताया कि 121 वर्षों से मां मनसा की पूजा अर्चना की जा रही है पूजा की शुरुआत स्वर्गीय बिनोद स्वर्णकार ने पूजा की शुरुआत किए थे उनके बाद स्वर्गीय आनंद स्वर्णकार, अब मां मनसा देवी की पूजा अर्चना सदानंद स्वर्णकार पूजा पाठ करा रहे हैं। मौके पर कमिट के अध्यक्ष सुबेंदु बर्धन, उपाध्याय रोनीक बर्धन, सचिव सुकांतो बर्धन, कोषाध्यक्ष विष्णु स्वर्णकार, सदानंद स्वर्णकार, संतोष स्वर्णकार सहित अन्य मौजूद थे।