धूम धाम से से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा। भोगनाडीह स्थित सिद्धू कानू पार्क में सिद्धों, कान्हो, चांद, भैरव, फूलों, झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ने नमन किया कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने झंडातोलन किया। पुलिस निरीक्षक कार्यालय में बोरियो प्रभाग पुलिस इंस्पेक्टर नुनु देव राय, थाना परिसर में थाना प्रभारी पवन कुमार ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी झंडा फहराया गया और सलामी दी गई। भोगनाडी के फुटबॉल मैदान में सिद्धों कान्हो मुर्मू के छठे वंशज मंडल मुर्मू ने ध्वज फहराया और राष्ट्रीय ध्वज कोसलामी दी।

Leave a Comment