झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति : उपेंद्र कुमार सिंह

पाकुड़िया (संवाददाता)

झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस पाकुड़ जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। दिसोम गुरु ने आजीवन आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया। उन्होंने झारखंड राज्य निर्माण से लेकर गरीबों और वंचितों की आवाज बनने तक जमीनी राजनीति की मिसाल पेश की। सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment