दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर लिट्टीपाड़ा में शोकसभा, विद्यालय दो दिन बंद

लिट्टीपाड़ा (संथाल हूल एक्सप्रेस)

झामुमो के जनक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। बीडीओ सह सीओ सह सीडीपीओ संजय कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, बीपीओ मानिक दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी. दास सहित प्रखंड व अंचल के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा में प्रधान शिक्षक फ्रैंक मुर्मू की अगुवाई में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शोकसभा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षक उत्पल टुडू ने दिशोम गुरु की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने बताया कि गुरुजी ने हजारीबाग जिले के निमरा गांव में 1944 में जन्म लिया था और पढ़ाई के दौरान ही महाजन प्रथा के खिलाफ लिट्टीपाड़ा क्षेत्र से आंदोलन शुरू किया था।

विद्यालय में भी दो दिन तक अवकाश की घोषणा की गई है। मौके पर सुधीर कुमार, किरण कुमारी, दीपिका, इशांत सोरेन, नीरज मुर्मू, बाल किशोर और राजीव कुमार साहा मौजूद रहे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment