पलामू वाशियो में उत्साह
पलामू की समस्याओं से होंगे अवगत लोगो को हर संभव मिलेगी मदद
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पलामू जिला इकाई की मजबूती प्रदान करने व पलामू में बढ़ती समस्याओं से निजात दिलाने हेतु झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM )केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक आदरणीय टाइगर जयराम महतो जी,
21 जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉल( टाऊन हॉल) में आयेंगे। वहीं पलामू प्रमंडलीय स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि JLKM केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक आदरणीय टाइगर जयराम महतो जी होंगे। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में पलामू के युवा जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। वही पलामू जिला के हज़ारों युवक युवतियां टाइगर जयराम महतो के आगमन को ले कर आश लगाए हुए हैं। पलामू के युवाओं में टाइगर जयराम महतो के प्रति काफ़ी लगाव हो चुका हैं। टाइगर के प्रति लोगों में इतना उत्साह है कि पलामू उबाल पर हैं। वहीं युवाओं की जोश भरने के लिए 21 को टाइगर दादा उनके साथ सभा करेंगे। वही टाइगर जयराम महतो को पलामू आने के दौरान सतबरवा दुनियाखाड़ में स्वागत किया जाएगा। वहीं पलामू के राजहरा कोलवरी के मजदूरों से भी बात विचार करेंगे। जबकि छत्तरपुर में लोगों की बढ़ती समस्याओं को भी के निजात के लिए भी छतरपुर के लोगों से अपना विचार रखेंगे। टाइगर जयराम महतो युवाओं के लिए एक प्रतीक बनते जा रहे हैं। हरेक युवा के मन में एक ही सपना है टाइगर जयराम में मिलना और अपने समस्याओं से अवगत कराना। टाइगर जयराम महतो पूरे झारखंड में मात्र एक ऐसा नेता हैं जिन्होंने गरीबों के हक अधिकार की बात सड़क से ले कर सदन तक रखा है। वहीं पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता ने बताया कि टाइगर जयराम दादा को पलामू आने से पलामू वाशियो में एक नया ऊर्जा प्रदान होगी। और संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस संबंध में JLKM युवा साथी यमुना कुमार यादव ने सभी पलामू वासियों से अपील की है कि 21 जून को टाऊन हॉलमें आ कर इस सम्मेलन का हिस्सा बने व इस कार्यक्रम को सफल बनाने में साथ दे आपकी साथ ही आपके समस्याओं से लड़ने उन्हें समाधान करने में सहायता व ताकत मिलेगी । इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसे अपील करता हूं कि आप काफ़ी संख्या में आए और अपना समस्या रखे। टाइगर दादा आपकी समस्या ज़रूर सुनेगे और समाधान भी करेंगे।
