गुरूचट्टी कुशवाहा समाज का लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न

संयोजक बने सुरेंद्र अध्यक्ष संतोष सचिव संजय व कोषाध्यक्ष सरोज

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : हमारा भारत देश लोकतांत्रिक देश है और यहां के सारे लोग लोकतंत्र पर भरोसा रखते हैं इस लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए बड़कागांव प्रखंड कुशवाहा समाज का केंद्र बिंदु कहे जाने वाला गुरुचट्टी कुशवाहा समाज के द्वारा एक अनोखी पहल कर लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसा और लोकतंत्र को मजबूत करने का एक अनोखा पहल किया है। सभी ग्रामवासियों ने समाज को चलाने के लिए अध्यक्ष सहित अन्य पदों का चुनाव किया जाता है। लेकिन इस बार समाज के लोगों ने अपने समाज को बेहतर तरीके से चलने के लिए और विकास को गति देने के लिए संयोजक अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव पारदर्शी तरीके से करने के लिए दामोदर प्रसाद मेहता, झमन प्रसाद, अरुण कुमार, प्रकाश कुमार एवं सहेश कुमार के रूप में 5 सदस्यीय चुनाव आयोजन कमेटी का गठन किया गया। तत्पश्चात सभी पदों के लिए चुनाव कमेटी के द्वारा नामांकन पत्र का वितरण किया गया नाम वापसी का भी समय दिया गया। इसके बाद अंतत 31 मई को 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से वोटिंग का व्यवस्था किया गया। चुनाव कमेटी के द्वारा निर्गत की गई 237 वोटर लिस्ट मे से 220 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अंततः वोटिंग के बाद वोटो की गिनती की गई जिसमें संयोजक पद के लिए सुरेंद्र कुमार ने अपने प्रतिबंध भी दर्शन प्रसाद कुशवाहा को 1 मत से हराया। अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार महतो ने अपने प्रतिद्वंदी जय हिंद महतो को 2 मतों हराया। सचिव पद के लिए संजय कुमार ने प्रतिद्वंदी धूपन महतो को 4 मतों से पछाड़ा। वही कोषाध्यक्ष पद के लिए सरोज कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविन्द्र कुमार को 72 मतों से पछाड़कर जीत दर्ज किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को सर्टिफिकेट देकर घोषणा किया गया। मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने एक स्वर में कहा कि समाज के लोगों ने जो दायित्व सौंपा है उसे पूरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का काम करेंगे और समाज को आगे ले जाने के लिए प्रयासरथ रहेंगे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को गुरु चट्टी कुशवाहा समाज के सभी प्रबुद्ध जनों ने जीत की बधाई दी।

Leave a Comment