मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पाकुड़
पाकुड़ सदर के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 64/23 में दर्ज मामले के दो नामजद अभियुक्त एलियस सोरेन और दुलरमई मुर्मू को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409, 34 एवं 7 ई.सी. अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह प्राथमिकी 10 अप्रैल 2023 को पंजीकृत की गई थी।

थाना प्रभारी अंशु उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया कानून के अनुरूप पूरी की गई है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा मिलेगी।

Leave a Comment