संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता।
उधवा: प्रखंड सभागार में पदस्थापित जनसेवक नीरज कुमार वर्मा (42) के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ सह अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रखंड व अंचल कर्मियों ने शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा। बीडीओ सह सीओ ने कहा कि जनसेवक नीरज कुमार वर्मा व्यवहार के धनी व्यक्ति थे। वे हमेशा कार्य के प्रति सक्रिय रहते थे। वहीं साथी जनसेवक सह प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश साहा ने बताया कि विगत वर्ष 2012 में नीरज कुमार वर्मा ने पतना प्रखंड में पहली बार जनसेवक के पद पर योगदान दिया था। विगत वर्ष 2024 के अगस्त महीने में पतना प्रखंड से उनका स्थानांतरण उधवा प्रखंड कार्यालय में हुआ था। आगे बताया कि नीरज पिछले तीन-चार महीने से बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज भी चल रहा था। नीरज पहले की तुलना में स्वस्थ हो रहे थे। लेकिन सोमवार को उनक्स आकस्मिक निधन हो गया। मृत्यु की खबर सुनते ही प्रखंड व अंचल कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव, मनरेगा बीपीओ प्रियरंजन कुमार, सहायक सेराजुल हक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद, पंचायत सचिव मोनिका मुर्मू, सत्यनारायण रजवार, संतोष सुमन, नुकुल मंडल, रोजगार सेवक राम प्रसाद चौधरी, जावेद इकबाल, माउद आलम, हीरा साहा, रवि कुमार, अर्जुन मंडल, मुखिया जियाउल हक उर्फ शास्त्री सहित अन्य मौजूद थे।