तृष्णा और इच्छाएं दुखों का मुख्य कारण : मनोज गुप्ता

बड़कागांव पश्चिम पंचायत भवन में मनाई गई भगवान बुद्ध जयंती

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पश्चिम पंचायत भवन मे भगवान बुद्ध जयंती समरोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर रामसेवक महतो ने किया संचालन पूर्व पंचायत समित सदस्य राजीव रंजन ने किया। वही उपस्थित वक्ताओं के द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन की अवलोकन करते हुए उनके द्वारा दिए गए चार उपदेश वर्णन किया गया। मौके पर प्रोफेसर राम सेवक एवं एडवोकेट अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि जीवन में दुख अनिवार्य है। सिविल सोसाइटी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि तृष्णा और इच्छाएं दुख का मुख्य कारण है। आत्मज्ञान प्राप्ति के लिए ध्यान और साधना जरूरी है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन ने कहा अहिंसा का पालन करें, मानसिक शांति ही सच्ची स्वतंत्रता है। लखेंद्र ठाकुर ने कहा कि हर चीज अस्थाई है इसे समझ सत्य बोले और शुद्ध आचरण रखें आत्मनिर्भर बने। हमें भगवान बुद्ध के बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए तभी एक स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो. इब्राहिम, रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष असेश्वर राम, नगर इकाई अध्यक्ष रामेश्वर राम, प्रखंड सचिव रघुनाथ राम,भाजपा के युवा नेता राजेश कुमार, शिबू मेहता, उदय मेहता, धनु साव, सोनू इराकी, राकेश मेहता, मिथिलेश कुमार, संजय निगम, बिहारी राम, अमित कुमार, नरेन्द्र कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment