भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया: रांची के अंबेडकर चौक में कांग्रेसियों के द्वारा सेना के शौर्य को सलाम नमक कार्यक्रम चलाया गया

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया गया। राजधानी रांची के अंबेडकर चौंक पर कांग्रेस नेताओं व महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना पर जताया गर्व एवं सेना के शौर्य को सलाम कार्यक्रम चलाया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे,मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, डॉक्टर एम. तौसीफ,सूर्य कांत शुक्ला,फिरोज रिजवी मुन्ना और पार्षद नसीम गद्दी पप्पू, पप्पू सिंह,नरेन्द्र सिंह,विशाल सिंह, मेहुल दूबे, रंजीत महतो,मंजू देवी,नीलिमा मिंज,किरण देवी,सुषमा बड़ाइक,लालजी प्रसाद,कालचंद महली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विशेषकर सैंकड़ों महिलायें ने भारत का झंडा लेकर, हाथों में पोस्टर लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद -भारतीय सेना का पराक्रम जिन्दाबाद,सेना को सलाम,जय हिन्द – जय भारत,ना झुके, ना रुके, बस बढ़ते गए — यही हैं भारत के सपूत,”हमें गर्व है उन जवानों पर जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया,”मेरा भारत महान, सैनिकों के बलिदान से पहचान,भारत की माटी को सलाम, जिसने सिंदूर जैसा शौर्य रच डाला,”चुनौती दी थी नापाकों ने, उत्तर दिया भारतीय वीरों ने नारे लगा रहे थे एवं रांची के ऐतिहासिक अंबेडकर चौक पर आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस जनों की ओर से भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन किया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों की वीरता को धन्यवाद एवं बधाई दिया।माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर रहा।
इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिन्द के नारों से पूरा अंबेडकर चौक गूंज उठा।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने जोशीले शब्दों में कहा आज हम सब शर्ट का बटन खोलकर गर्व से सीना तानकर चल रहे हैं। भारतीय सेना ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत मां के लाल हर चुनौती का जवाब वीरता और साहस से देते हैं। जिन बहनों ने अपना भाई खोया, जिन माताओं ने अपने बेटे और जिन पत्नियों ने अपने सिंदूर को खोया, उनके आंसुओं का हिसाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने लिया है। पूरा देश आज सेना के साथ खड़ा है, और अगर जरूरत पड़ी तो हम सब एक साथ मैदान में खड़े होंगे।”

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा ये सिर्फ एक सैन्य जवाब नहीं था, ये पूरे देश की भावना थी। यह पराक्रम सिर्फ सीमा पर नहीं, हर नागरिक के दिल में लहराता है। आज देश का बच्चा-बच्चा गर्व से भरा है।
डाॅ राजेश गुप्ता ने कहा पाकिस्तान आतंक का पर्याय बन गया है जिसका माकूल जवाब आज हमारी सेना ने दिया है।
कांग्रेस नेता डॉक्टर तौसीफ ने भारतीय सेवा की वीरता को सलाम किया है, उन्होंने कहा पाकिस्तान आतंकियों को संरक्षण देना बंद करें वरना अभी तो यह झांकी है बहुत कुछ करना बाकी है।

Leave a Comment