तीनपहाड़। जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) को लेकर बाजार में सब्जियों और मछलियों की मांग बढ़ने के साथ कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। शुक्रवार को बाजार में झींगली और खीरा करीब 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं टमाटर 50 से 60 रुपये प्रति किलो और बंधा गोभी 40 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है। जितिया पर्व के दौरान मछली की मांग भी बढ़ गई है। बाजार में फरक्का, रोहू समेत अन्य मछलियों की कीमत 200 से 250 रुपये, जबकि कुछ किस्म की मछलियां 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। स्थानीय मछली की बाजार में उपलब्धता कम होने के कारण खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर महिलाएं नहाय-खाय और व्रत के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। इससे बाजार में सब्जी और मछली की मांग सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि मांग बढ़ने के साथ कुछ सब्जियों और मछलियों के भाव में तेजी आई है।
3 अक्टूबर को जितिया व्रत: जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर 2 अक्टूबर को नहाय-खाय होगा, 3 अक्टूबर को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी और 4 अक्टूबर को पारण किया जाएगा।
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता जितेन्द्र सेन
JOURNALIST JICHU SEN










