चार घायल, हजारीबाग रेफर
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत तेरह माइल के पास सोमवार रात्री लगभग 10:30 बजे टाटीझरिया प्रखंड से ग्राम भराजो के राजु प्रजापति अपने भाई की बारात लेकर भगवानबागी बड़कागांव आ रहे थे। इसी दरमियान 13 माईल के पास बड़कागांव उप्रमुख बच्चन देव कुमार की गाड़ी ने उनके साइड में जाकर जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेंपो के परखचे उड़ गए। उसमें सवार चार व्यक्ति पूरी तरह से घायल हो गए वहीं ग्रामीणों के सहयोग से बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।
बड़कागांव उप प्रमुख बच्चन देव कुमार ने लापरवाही से ड्राइव करते हुए टेंपो को जोरदार टक्कर मारी है। वहीं उक्त ग्रामीणों को कहना है कि वचन देव कुमार अवैध बालू के कारोबार करने के लिए हाई स्पीड पेट्रोलिंग कर स्कॉर्पियो से जा रहे थे इसी क्रम में यह घटना घटी। वही राजू प्रजापति ने बड़कागांव थाने में लिखित आवेदन देकर गाड़ी व गाड़ी मालिक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।