जदयू में शामिल हुए अजय सोनी

सदान विकास पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय सोनी अपने समर्थकों संग जदयू में शामिल हुए। उनके साथ सदान विकास पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी मो एजाज आलम, पूर्व महिला अध्यक्षा आरती यादव, पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्षा आरती देवी, पार्टी के सदस्य पंकज कुमार, सोनू मुखर्जी, गणेश महतो, आलोक सेन भी पार्टी में शामिल हुए। जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने उन्हें जदयू की सदस्यता ग्रहण कराई और संगठन के लिए कार्य करने का निर्देश दिया।

मौक़े पर उपस्थित जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी, श्रवण कुमार, पी एन सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।

Leave a Comment