सिंधीपाड़ा में पानी की किल्लत पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने पहुंचाई राहत

पाकुड़ नगर| प्रतिनिधि पाकुड़ नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 अंतर्गत सिंधीपाड़ा में इन दिनों गहराते जलसंकट के बीच कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने पहल करते हुए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। नगर परिषद की सहायता से उन्होंने मोहल्ले में पानी का टैंकर उपलब्ध कराया, जिससे स्थानीय लोगों को अस्थायी राहत मिली। गौरतलब है … Read more

चंडालमारा में बिजली संकट से जूझ रहे किसान, सिंचाई कार्य पर भारी असर

संथाल हूल एक्सप्रेस महेशपुर संवाददाता निर्मल कुमार महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा गांव के किसान इन दिनों अनियमित बिजली आपूर्ति और लो-वोल्टेज की समस्या से बुरी तरह प्रभावित हैं। खेतों में खड़ी फसलें जैसे कच्चू, मकई और हरी सब्जियों की सिंचाई के लिए जहां नलकूप ही एकमात्र सहारा हैं, वहीं बिजली की आंख-मिचौली ने किसानों की … Read more

शिवनगर से रामनाथपुर तक बनी 30 लाख की सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, तीन माह में ही दरारें

संथाल हूल एक्सप्रेस | हिरणपुर संवाददाता/ संजय कुमार साहा पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के शिवनगर गांव में डीएमएफटी मद से बनी पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 30 लाख 63 हजार रुपये की लागत से बनी यह सड़क महज तीन महीने में ही दरकने लगी है। … Read more

पेयजलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, उपायुक्त के निर्देश पर पहुंचे विशेष पदाधिकारी

संथाल हूल एक्सप्रेस | पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखंड में पीसीसी सड़क निर्माण के दौरान पेयजलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। उपायुक्तक पाकुड़ के निर्देश पर रविवार को जिला विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, डीएमएफटी योजना के तहत पाकुड़िया … Read more

बिजली की आंख-मिचौली से परेशान लोग, गर्मी में बेहाल हुए शहर और गांव के निवासी

पाकुड़ नगर | प्रतिनिधि गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक लगातार बिजली का आना-जाना लगा रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर से लेकर गांव तक लोग रातभर गर्मी में करवटें बदलते रहे। कई इलाकों में … Read more

पाकुड़ में वार्ड सदस्य कमेटी का गठन, संगठन को मिली नई दिशा

पाकुड़ नगर | प्रतिनिधि पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वार्ड संख्या 19 और 21 में वार्ड सदस्य कमेटियों का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास मौजूद … Read more

जैविक खेती से बदली किस्मत: बसंती मुर्मू की सफलता बनी मिसाल

संथाल हूल एक्सप्रेस | पाकुड़िया संवाददाता/ संतोष कुमार पाकुड़िया प्रखंड के बसंतपुर संकुल अंतर्गत बन्नोग्राम पंचायत के घोषपोखर गांव की रहने वाली बसंती मुर्मू ने मेहनत और लगन से अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दी है। एक समय था जब गरीबी और संसाधनों की कमी के कारण बसंती सिर्फ 5 से 6 कट्ठा जमीन … Read more

शीतला मंदिर में शुरू हुआ 121 घंटे का हरि कीर्तन, तीन राज्यों की मंडलियां ले रहीं हिस्सा

पाकुड़ नगर | संवाददाता पाकुड़ जिला के प्राचीन शीतला मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ 121 घंटे का हरि कीर्तन और रुद्राभिषेक अनुष्ठान की भव्य शुरुआत हुई। यह आयोजन पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। कीर्तन का आयोजन 70 वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, जिसे स्थानीय … Read more

नगर परिषद योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

पाकुड़ (संवाददाता): उपायुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में बैठक कर नगर परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में कार्यरत सभी अभियंताओं और कर्मियों से मुलाकात कर उनके कार्यक्षेत्र की विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), राष्ट्रीय शहरी … Read more

कालाजार प्रभावित गांवों का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, कार्यों की सराहना

पाकुड़ (संवाददाता): कालाजार उन्मूलन को लेकर प्रशासनिक प्रयासों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा कुटलो और अमड़ापाड़ा प्रखंड के बदाहा गांव का निरीक्षण किया। टीम ने प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों को संतोषजनक बताते हुए सराहना की। निरीक्षण के दौरान पाया … Read more