दिल्ली एयरपोर्ट लाए गए लूथरा ब्रदर्स, गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में कड़ी कार्रवाई की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क

गोवा के चर्चित नाइट क्लब अग्निकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से प्रत्यर्पित कर दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है। दोनों आरोपियों के भारत पहुंचते ही गोवा पुलिस की टीम एयरपोर्ट पर मौजूद रही और उन्हें वहीं से हिरासत में ले लिया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को आगे की जांच के लिए गोवा ले जाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग की घटना में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद जांच में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और लापरवाही के आरोप सामने आए थे। घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई।

सूत्रों के अनुसार, थाईलैंड में पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज की गई। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही गोवा पुलिस ने उन्हें कस्टडी में लिया। इसके बाद दोनों को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड ली जाएगी, ताकि उन्हें गोवा ले जाकर गहन पूछताछ की जा सके।

गोवा पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान क्लब की सुरक्षा व्यवस्था, आग लगने के कारण, लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों और अन्य संभावित जिम्मेदार लोगों की भूमिका को लेकर अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों को अब न्याय की प्रक्रिया आगे बढ़ने की आशा जगी है।

यह मामला न केवल गोवा बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय रहा है। लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी और भारत वापसी को जांच एजेंसियां एक बड़ी सफलता मान रही हैं। आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें