यहां बंग्लादेशी और रोहिंग्या बेटी, रोटी और माटी को लूट कर रहे हैं कब्जा
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
जामताड़ा : जल जंगल जमीन की सुरक्षा का वादा भूलाकर नदी का बालू, पहाड़ और गांव गांव में शराब बेचने में लगी है हेमंत सोरेन सरकार उपरोक्त बातें एक भेंटवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कही। वह संथाल परगना प्रमंडल के एक दिवसीय दौरे में देवघर जा रहे थे। उनके साथ भाजपा जामताड़ा जिला अध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के युवा नेता अबीता हांसदा भी उपस्थित थे। जामताड़ा में वे अपने काफिले के साथ कुछ देर तक रूके थे। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आगे बताया कि संगठन की मजबूती के लिए वे संथाल परगना प्रमंडल के देवघर जा रहें हैं जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी आ रहे हैं। वहां भाजपा का पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया जाना है। उन्होंने कहा कि वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर बातचीत होंगे। उनसे पूछा गया कि राज्य की स्थिति अभी क्या है तो उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में सोरेन सरकार नदी का बालू, पहाड़ और शराब बेचने में लगी है। जो झामुमो पार्टी जल जंगल जमीन की सुरक्षा का वादा कर सत्ता में आई है वह वादा अब भूल चुके हैं। झारखंड राज्य में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है, उनके अस्तित्व का खतरा बढ़ गया है। यहां बाहरी बंग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान बेटी, रोटी और माटी को लूट कर कब्जा कर रहे हैं और हेमंत सोरेन सरकार चुप हैं।उन जब पूछा गया कि झारखंड में अभी राजनीतिक सत्ता में गठजोड़ की चर्चा सुनाई दे रहा कि भाजपा और झामुमो मिल कर अब सरकार बनाने वाली है और इंडी गठबंधन हेमंत सोरेन छोड़ रही है यह कहां तक सच है? इसका जबाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि यह केवल अफवाह है। भाजपा कोई गठजोड़ नहीं कर रही है।









