झारखंड में ठंड का असर बढ़ेगा, चक्रवात दितवाह के चलते मौसम में बदलाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

झारखंड में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। चक्रवात दितवाह के प्रभाव के कारण प्रदेश में कल से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर–पश्चिमी हवाएँ एक बार फिर तेज़ होंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिसंबर और जनवरी राज्य में ठंड के प्रमुख महीने होते हैं और इस बार भी मौसम का मिजाज़ ठंडा रहने वाला है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव इस बार अपेक्षाकृत कम दिखेगा, हालांकि तापमान में गिरावट निश्चित रूप से महसूस की जाएगी। फिलहाल किसी भी तरह की शीतलहरी (कोल्ड वेव) का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

IMD रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवात के कारण हवा की दिशा और गति में बदलाव होगा जिससे मौसम में ठंडक और बढ़ सकती है। आने वाले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में सुबह और शाम को ठंड का असर और गहराने की संभावना है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें