सालगाछी व बाकुडी में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सैकड़ों आवेदन जमा—ग्रामीणों ने रखी समस्याएँ

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

तालझारी। प्रखंड क्षेत्र के सालगाछी एवं बाकुडी पंचायतों में बुधवार को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया। बाकुडी पंचायत शिविर में अंचलाधिकारी रामसुमन प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि सालगाछी पंचायत में बीपीओ रजनीश पराशर ने उद्घाटन किया।
सालगाछी में कुल 112 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 23 आवेदनों को स्वीकृति मिली, जबकि 89 आवेदन लंबित बताए गए। शिविर में आदिमजनजाति परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई कि वे हर बार वृद्धावस्था पेंशन और आवास योजना के लिए आवेदन देते हैं, लेकिन उनका चयन नहीं हो पाता। ग्रामीणों ने बिजली व सड़क की समस्या को भी अधिकारियों के सामने उठाया।
बाकुडी पंचायत में कुल 168 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16 को मंजूरी दी गई, जबकि 152 आवेदन लंबित रह गए। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन लिए गए और ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। दोनों शिविरों में 18-18 स्टॉल लगाये गए थे बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन जमा किया। अधिकारियों ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि इस बार के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जितने भी जगह आयोजित हो रही है शिविर में मंईयां योजना, आबुआ आवास तथा राशनकार्ड से जुड़े कोई भी पोर्टल नहीं खुलने से लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जो आवेदन दिया जाता है उस पर कोई पावती रसीद नहीं दी जाती है। हलांकि इसके पूर्व के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन की पावती रसीद दी जाती थी। इस दौरान जीपीएस परमेश्वर किस्कू, राकेश सिंह, बीपीएम विजय राम, सौरभ सुमन, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र मंडल, अवधेश कुमार, देवनारायण रविदास, राजकुमार पंडित, बीटीटी अवधेश ठाकुर, निलिमा सोरेन, प्रियंका कुमारी सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें