गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर हाथियों के झुंड ने मचाई दहशत, फसलों को हुआ नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिडीह.। जिले के जमुआ मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात लगभग 25-30 हाथियों के एक झुंड के अचानक सड़क पार करने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। यह घटना रात करीब 11 बजे हरोन्जो क्षेत्र में घटित हुई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के जंगल से निकलकर मुख्य सड़क पार करने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि, भीड़ के रहते हुए भी हाथियों का झुंड बिना किसी रुकावट के सड़क पार कर आगे बढ़ गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी मानवीय क्षति की सूचना नहीं है, लेकिन हाथियों के झुंड द्वारा क्षेत्र के कई किसानों के धान के खेतों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। फसलों के रौंदे जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

वन विभाग को इस घटना की सूचना दे दी गई है और विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। झुंड के हरोन्जो होते हुए डुमरडीहा मार्ग से बेंगाबाद की ओर बढ़ने की सूचना है।

Leave a Comment

और पढ़ें