झारखंड स्थापना दिवस पर समाहरणालय में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन, सांसद विधायक हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाकुड़। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री विजय कुमार हांसदा, महेशपुर और लिट्टीपाड़ा विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए सांसद और विधायक ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सांसद, विधायक और उपायुक्त ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं रक्तचाप की जाँच कराई और आमजन को नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

सांसद ने कहा कि रक्तदान और स्वास्थ्य जांच समाज के लिए अत्यंत आवश्यक सेवाएँ हैं। विधायक ने इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जिले में रक्त की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

दोनों शिविरों में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त जांच, रक्त संग्रहण और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाएँ पूरी कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें