अमड़ापाड़ा में एनडीए की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, मिठाई बांटी और आतिशबाजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अमड़ापाड़ा।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बड़ी जीत के बाद अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और बाजार के कई स्थानों पर आतिशबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व तथा उनके विकास कार्यों का नतीजा है। उन्होंने बताया कि बिहार की जनता ने सुशासन, नीतियों और विकास की रफ्तार को देखते हुए एनडीए पर भरोसा जताया है। कार्यकर्ताओं के अनुसार यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का प्रतीक है।

मौके पर सुनील मंडल, संजय भगत, विजय भगत, कन्हैया भगत, नरेशकांत साह, राजा भारती, राज आनंद, रोहित, गौतम, पिकेश, अदित, नंदू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें