लिट्टीपाड़ा में रजत जयंती पर मित्रता क्रिकेट मैच, पत्रकार एकादश की धमाकेदार जीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लिट्टीपाड़ा, पाकुड़।

झारखंड राज्य की रजत जयंती के मौके पर शुक्रवार को माँझी विजय मरांडी स्टेडियम में आयोजित आदि कर्मयोगी फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन एकादश को 88 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश ने 12 ओवर में 163 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में प्रशासन एकादश दबाव में लड़खड़ा गई और निर्धारित ओवर में सिर्फ 75 रन ही बना पाई।

प्रशासन टीम की अगुआई प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने की, जबकि पत्रकार एकादश का नेतृत्व जितेन मंडल ने संभाला। मैच के अंत में बीडीओ संजय कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शिल्ड देकर सम्मानित किया।

मैच का संचालन अम्पायर नंद किशोर मंडल और रितेश ठाकुर ने किया, जबकि कॉमेंट्री प्रशांत मंडल ने संभाली। मौके पर कई पदाधिकारी, पत्रकार राजू ठाकुर तथा खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रजत जयंती पर आयोजित यह मैच खेल के साथ-साथ प्रशासन और मीडिया के बीच सौहार्द का प्रतीक भी बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें