हिरणपुर में डीसी ने कहा बदलता झारखंड महिलाओं के लिए वरदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिरणपुर।

झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को खजूरडांगा समेत सभी ग्राम संगठनों में झारखंड स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। पालाश जेएसएलपीएस के तहत सखी मंडल की महिलाओं ने रैली निकालकर बदलाव आधारित नारे व स्लोगन से जागरूकता फैलायी। प्राकृतिक वस्तुओं से बनी रंगोली ने कार्यक्रम स्थल को आकर्षक बनाया।

मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने झारखंड के इतिहास, आंदोलन और राज्य गठन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलता झारखंड महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। सखी मंडलों के माध्यम से महिलाएँ आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत प्रस्तुत किए तथा जेंडर, स्वास्थ्य और 10 सूत्र शपथ ली। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सखी मंडल, ग्राम संगठन और कैडर को ओटीएमसी राशि, प्रशस्ति पत्र और अन्य सामग्री प्रदान की गई।

मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा, बीडीओ दिलीप टुडू, बीपीएम संकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें