लिट्टीपाड़ा में बाल दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लिट्टीपाड़ा

बाल दिवस पर शुक्रवार को विजय मांझी मरांडी स्टेडियम में सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा विविध खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वंदना सभा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां आचार्य बंधु-भगिनी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

स्टेडियम में आयोजित दौड़, लंबी कूद, बिस्कुट रेस, कुर्सी रेस, मेढक दौड़, गणित रेस और रस्साकूद जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों और आचार्य दीदी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर प्रधानाचार्य बिमल महतो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बाल दिवस का आयोजन बच्चों के लिए आनंद और सीख से भरपूर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें