हाथकाठी प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस पर सामूहिक जन्मोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस, संवाददाता हिरणपुर

प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी में शुक्रवार को बाल दिवस के मौके पर तिथि-भोजन सह सामूहिक जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक दीपक साहा ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए की।

‘बोलेगा पाकुड़’ कार्यक्रम के तहत बच्चों ने झारखंड स्थापना दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, बिरसा मुंडा और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर हिन्दी, अंग्रेजी व संथाली में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। इसके बाद आठ बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया, जहाँ बच्चों ने केक काटा और प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को केक खिलाकर आशीर्वाद दिया।

विद्यालय में पूड़ी, सब्जी, खीर और पापड़ का भोजन परोसा गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे और आयोजनों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें