बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ में मनाया विजयोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाकुड़ संवाददाता

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शुक्रवार को जोरदार जश्न मनाया। मालपहाड़ी रोड स्थित श्यामनगर दुर्गा मंदिर के समीप यह विजयोत्सव निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, आमजनों में मिठाइयां बांटी और अबीर-गुलाल का रंग उड़ाया। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित थे।

नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि बिहार में मिली प्रचंड जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है और प्रदेश अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सम्पा साहा ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और बूथ स्तर की सक्रियता का ही नतीजा है कि बिहार में एनडीए की जीत हुई है। बिहार की जनता ने मोदी जी पर भरोसा जताया है। सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और बिहार की जनता को नमन।”

विजयोत्सव में हिसाबी राय, अनिकेत गोस्वामी, सुशील साहा, पिन्टू हाजरा, सादेकुल आलम, पार्वती देवी, प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, सुबोध मंडल, बहादुर मंडल, राणा शुक्ला, गुलाम अम्बिया, रामजी गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, हीरालाल चौधरी, शेषनाथ शर्मा, तेजनारायण सिंह, रंजीत राम, भोला पंडित, सोनू भगत सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें