बालू बंद होने से मजदूरों ने 17 नवंबर को चक्का जाम का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महेशपुर

महेशपुर अंचल क्षेत्र में बालू बंद रहने से प्रभावित योजना व मजदूर वर्ग की समस्याओं को लेकर मजदूरों ने 17 नवंबर को चक्का जाम करने का मूड बना लिया है। क्षेत्र के लोगों ने महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा और संजय कुमार सिंह को आवेदन देकर कहा है कि एनजीटी खत्म होने के बावजूद पिछले एक महीने से बालू नहीं मिल रहा है।
अभुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास सहित कई निर्माण कार्य प्रभावित होने से सामग्री खराब हो रही है और मिस्त्री तथा दैनिक मजदूरों का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
लक्ष्मण साह, सुखदेव कुमार, पप्पू कुमार, देवीधन टुडू सहित दर्जनों मजदूरों ने सीओ व थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर बालू खनन व परिवहन की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें